BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जहां उत्तर भारत में ठंड पड़ रही है तो कुछ राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी, होगी भारी बारिश, गिरेंगे ओले

Admin

Sat, Dec 23, 2023

 नई दिल्ली
जहां उत्तर भारत में ठंड पड़ रही है तो कुछ राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कम से कम छह राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और कल यानी कि 24 दिसंबर को जमकर बारिश होगी। इसके अलावा इन राज्यों में ओले भी गिरेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नॉर्थवेस्ट राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, साउथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और इंटीरियर ओडिशा के इलाकों में न्यूनतम तापमान छह से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, आज सुबह के समय हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा दर्ज किया गया, जबकि नॉर्थ मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम और कुछ जगह पर भारी बारिश होगी।

इसके अलावा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में 24 और 25 दिसंबर को घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा में 24 दिसंबर को घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं हरियाणा में 25-28 दिसंबर, पंजाब में 26-28 दिसंबर, नॉर्थ राजस्थान और ओडिशा में 24 और 25 दिसंबर, उत्तर प्रदेश में 26 दिसंबर, उत्तरी मध्य प्रदेश में 24 दिसंबर, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 और 28 दिसंबर को सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें