BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कुश्ती महासंघ पर बृज भूषण शरण सिंह का दबदबा कायम रहने पर पहलवान साक्षी मलिक ने खेल ही छोड़ने का ऐलान किया

Admin

Thu, Dec 21, 2023

नई दिल्ली
कुश्ती महासंघ पर बृज भूषण शरण सिंह का दबदबा कायम रहने पर पहलवान साक्षी मलिक ने खेल ही छोड़ने का ऐलान किया है। कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को बड़ी जीत मिली है। चुनाव नतीजे के बाद मीडिया से बात करते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि वह इसके विरोद में कुश्ती ही छोड़ देंगी। इसके अलावा साथ में ही मौजूद महिला पहलवान विनेश फोगाट भी आहत नजर आईं और रोने लगीं। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा कि इन नतीजों का यह मतलब हुआ कि महिला पहलवानों को उत्पीड़न झेलते रहना होगा।

तीनों पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबा आंदोलन चलाया था और जंतर-मंतर पर धरना भी दिया था। इन लोगों ने बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रोते हुए विनेश फोगाट ने कहा, 'अब संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। महिला पहलवानों का उत्पीड़न जारी रहेगा।'

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें