: मंगलवार 09 जनवरी 2024 का राशिफल
Tue, Jan 9, 2024
मेष राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में अपने कार्य को पूरा करने में किसी भी प्रकार के लापरवाही ना बरते अन्यथा, आपका कार्य बिगड़ सकता है और आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कारोबार करने वाले जातकों की बात करें, तो कल कारोबारी अपने व्यापार में बहुत अधिक सावधान रहे. किसी भी प्रकार का निवेश करने की प्लानिंग करने से पहले कई बार सोच अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपने धन का निवेश करें. यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो बहुत ही अधिक सोच विचार करके करें.
वृषभ राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने ऑफिस में समझदारी के साथ काम करें और अपने कार्य का बखान दूसरों के सामने करने से बचे अन्यथा, आपकी विरोधी आपका फायदा उठा सकते हैं और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन बहुत ही सावधानी से रहने वाला रहेगा. यदि आपका नुकसान का समय चल रहा है, तो आप समय-समय पर अपनी स्टॉक की जांच करते रहे, ताकि कुछ सामान खराब ना हो जाए युवा जातकों की बात करें तो युवा जातको की कल आकस्मिक लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं, इसीलिए आप किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहे तथा अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें.
मिथुन राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. आप अपनी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में इतना सहयोगियों की मदद ले सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो टेलीकम्युनिकेशन के व्यापारियों को कल बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है और आपका व्यापार भी बहुत अधिक बढ़ सकता है, इससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने बड़ों का कल्ञा का पालन अवश्य करें, उनके आशीर्वाद से आपको अपने लक्ष्य का मार्गदर्शन मिल सकता है. उनकी बातों को इग्नोर करने से बचे अन्यथा, उनको दुख पहुंच सकता है.
कर्क राशि-
कल दिन थोड़ा सा ठीक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल ऑनलाइन काम करने वाले जातक अपनी कंपनी के मेल पर नजर बनाए रखें, कहीं ऐसा ना हो कि आपकी नजर से कोई महत्वपूर्ण मेल छूट जाए. जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है, उनका किसी न किसी तरह का नुकसान हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है.युवा जातको की बात करें तो युवा जातको का यदि किसी कार्य में मन नहीं लग रहा है तो वह अपने कार्य पर ब्रेक लगाकर कुछ समय आराम करें और रिफ्रेश होने के बाद ही अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें.
सिंह राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में अपने कार्यों की एक लिस्ट बनाकर रख ले और एक-एक करके अपने सभी कार्यों को निपटाते हुए देखकर कार्य करते रहें. इससे आपके सारे कार्य जल्दी ही पूरे हो जाएंगे और आपके अधिकारी आपके कार्य कुशलता से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने व्यापार में बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक मजबूत हो सकती है. और आपको पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी. आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा.
कन्या राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातको की बात करें तो कल आपके दफ्तर में कुछ अनहोनी हो सकती है. ऑफिस की परिस्थितियों उनके नियंत्रण के बाहर भी जा सकती हैं, इसीलिए आप शुरू से ही ठीक से कार्य करें, जिससे किसी को भी आपकी कमी निकालने का मौका ना मिले. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो मेडिकल से जुड़े हुए व्यापारियों को कल का दिन बहुत अधिक तनाव महसूस हो सकता है. आप अपने मेडिकल के सभी कागजातों को पूरा रखें, हो सकता है ड्रग विभाग के अधिकारी आपके यहां पर रेड डाल दें. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल जिस भी कार्य को करेंगे, शुरू में थोड़ा धीमे-धीमे शुरू करें, परंतु बाद में आपको स्पीड पकड़नी होंगी अन्यथा, आप कार्य से पीछे रह सकते हैं.
तुला राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो फाइनेंस से संबंधित नौकरी करने वाले जातकों को किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप कोई भी कार्य फाइनेंस से संबंधित बहुत ही अधिक ध्यान से और सोच समझकर करें. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा. आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है. आपके व्यापार की बढ़ोतरी के कारण कल आपको किसी प्रकार का अवार्ड भी मिल सकता है.
वृश्चिक राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल ऑफिस की किसी यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है. ऑफीशियली यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बहुत ही संभाल कर रखें, इसकी चोरी की आशंका हो सकती है, जिसके कारण आपको बाद में बहुत अधिक परेशान होना पड़ सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को अपने व्यापार में धन के निवेश करने के बारे में विचार करना चाहिए. बिना धन के निवेश के अच्छी कमाई के बारे में नहीं सोचा जा सकता. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों के मन में कल किसी कार्य के ना बन पाने के कारण नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसीलिए आप सावधान रहे. अपने मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार न आने दे.
धनु राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर के सभी कार्यों को बहुत अधिक सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे. आप वर्तमान में कार्यों में कुछ नया जोड़ने के बारे में सोच सकते हैं, परंतु इसके लिए अवसर ठीक नहीं है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपको आपके व्यापार मे कल बड़े-बड़े मुनाफे हासिल नहीं हो सकते हैं, परंतु छोटे-छोटे मुनाफे में कल आपको बहुत बड़ी राहत मिल सकती है. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल भगवान विष्णु की आराधना करें और अपना ध्यान लगाए, श्री विष्णु जी के आशीर्वाद से आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं और आप अपने करियर में बहुत अधिक उन्नति कर सकते हैं.
मकर राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो बेरोजगारों को कल नौकरी की तलाश करने वाले विदेश में नौकरी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं. इससे आप बहुत अधिक खुश रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो टेलीकम्युनिकेशन के व्यापारियों को कल बहुत अच्छा मुनाफा होगा. रिसर्च से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए कलकल थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा, इसलिए आप रिसर्च से जुड़े हुए कार्य में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें अन्यथा, इससे आपके कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.
कुंभ राशि-
कल का दिन कुछ परेशानी वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका मन ऑफिस के कार्यों को लेकर परेशान रहेगा. आप अपने कार्यों में ब्रेक लेकर थोड़ी देर के लिए रिलैक्स करें, उसके बाद ही अपना काम दोबारा से शुरू करें यदि आपने अपना कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आप अपने व्यापार के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे. आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है. आप अपने व्यापार का संचालन अपने हाथ से करें और समझदारी से करें, किसी भी कार्य को करने से पहले कई बार सोचें.
मीन राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको आपके दफ्तर में छोटी छोटी सी बातों पर अपने सहयोगियों से तू तु मैं मैं करनी पड़ सकती है, परंतु आप इस स्थिति को अवॉइड करें. किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क से बचे रहे, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको किसी प्रकार की कोई खुशखबरी आपके व्यापार से संबंधित मिल सकती है. व्यापार में आपको उन्नति की प्राप्ति हो सकती है. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. यदि आप अपने घर में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आप अपने परिवार के सदस्यों से पहले इस बारे में विचार अवश्य करें.
: सोमवार 08 जनवरी का राशिफल
Mon, Jan 8, 2024
मेष राशि-
आप खुद को व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच जूझता हुआ पाएंगे, लेकिन सही दृष्टिकोण और मानसिकता के साथ, आप अव्यवस्थित चीजों को भी व्यवस्थित करने में सक्षम होंगे। यह कन्या राशि वालों के लिए अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संतुलित करने पर ध्यान देने का समय है। व्यस्त कार्यक्रम के साथ, समय को प्राथमिकता दें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा है।
वृषभ राशि-
थकान से बचने के लिए अपने लिए ब्रेक लें और खुद के लिए समय निकालें। कुल मिलाकर, सितारे आपके पक्ष में हैं, और आप संतुलन और नियंत्रण की भावना बनाए रखकर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपकी लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है। यदि आप सिंगल हैं, तो यह नए लोगों से मिलने का एक अच्छा समय है। आप अपने द्वारा बनाए गए संबंधों से आश्चर्यचकित हो सकते हैं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपनी भावनाओं और विचारों को अपने साथी को बताने का समय आ गया है।
मिथुन राशि-
आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण आपके करियर में रंग ला रहा है। यह नई चुनौतियां और जिम्मेदारियां लेने का बहुत अच्छा समय है। नई चीजें आजमाने से न डरें। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना करेंगे, और इससे भविष्य में रोमांचक नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है, लेकिन सावधानीपूर्वक बजट बनाने और योजना बनाने से आप जो कुछ भी आपके पास है उसका अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
कर्क राशि-
बजट में आवश्यक बदलाव करने का एक अच्छा समय है। याद रखें कि छोटे बदलाव लंबे समय में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, इसलिए अनावश्यक खर्चों में कटौती करने और अपनी बचत को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पर्याप्त आराम और व्यायाम करें और उन गतिविधियों के लिए समय निकालें जो आपको खुशी और विश्राम प्रदान करती हैं। तनाव और चिंता अधिक हो सकती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप इन भावनाओं को प्रबंधित करने के लिए कदम उठाएं और अपनी दैनिक दिनचर्या में शांति और संतुलन की भावना बनाए रखें।
सिंह राशि-
पिछले निवेशों से भी आय में वृद्धि होगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर और बड़ी सावधानी से फैसला लें और हड़बड़ी में कोई काम ना करें। ऑफिशियल मीटिंग्स में अपना विचार व्यक्त करने में संकोच ना करें। आज आपके ओपिनियन की प्रशंसा की जाएगी। जॉब में छोटी-छोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी और आप सभी कार्यों को डेडलाइन के अंदर पूरा करेंगे। आज जॉब चेंज करने का फैसला न लें। भविष्य में आपको ज्यादा बेहतर अवसर मिल सकते हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि-
लव लाइफ में ज्यादा दिक्कते नहीं रहेंगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी, जिससे करियर में ग्रोथ के अवसर भी मिलेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी दिन अच्छा है। आज सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। पर्याप्त मात्रा में नींद लें। अच्छी डाइट लें और एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। थोड़ा ब्रेक लें और उन एक्टीविटीज में शामिल हों, जिससे आपको खुशी मिलती हो।
तुला राशि-
आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। खुद पर भरोसा रखें और थोड़े-बहुत रिस्क लेने में संकोच ना करें। आज आपको कई नए अवसर मिलेंगे। इसलिए नई जिम्मेदारियां लें। आपका अंतर्ज्ञान तरक्की की राह पर आपका मार्गदर्शन करेगा, जिससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन भाई-बहनों में धन को लेकर विवाद बढ़ सकता है। जिसका असर आपके लाइफस्टाइल पर भी होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
वृश्चिक राशि-
आज आशावादी महसूस करेंगे और नए चुनौतियों को लेकर तैयार रहेंगे। आज परिवर्तन का दिन है। नए अवसरों को जाने ना दें। इससे जीवन में प्रगति और सफलता के मार्ग खुलेंगे। किसी भी निर्णय को लेते हुए अपनी अंतरात्मा की जरूर सुनें। आज का दिन उन्नति से भरपूर है। इसलिए अपनी योग्यता पर विश्वास रखें और सकारात्मक रहें। अपने खर्चों का ध्यान रखें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शायद आपको थोड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप दूसरों को बहुत खुश करने के मूड में हैं। इसलिए आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं।
धनु राशि-
अपने व्यक्तित्व को अपनाने से आपके मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ सकता है। कला या संगीत जैसे क्रिएटिव माध्यमों के माध्यम से खुद को जाहिर करने से न डरें। यह एक्सरसाइज या खुद की देखभाल के नए और अपरंपरागत रूपों को आजमाने का भी एक अच्छा समय है। अपने शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का अपने अनूठे तरीके से ख्याल रखना याद रखें।
मकर राशि-
आपके सहकर्मी और सीनियर आपके नए दृष्टिकोण की तारीफ कर सकते हैं। यह विचार करने और नई संभावनाएं तलाशने का अच्छा समय है। आपके विचार अप्रत्याशित वित्तीय अवसरों का कारण बन सकते हैं। जब निवेश करने और वित्तीय जोखिम लेने की बात आती है तो अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। वैकल्पिक आय स्रोतों और पैसे कमाने के रचनात्मक तरीकों का पता लगाने का भी यह एक अच्छा समय है।
कुंभ राशि-
अगर आप अकेले हैं, तो यह खुद को उजागर करने और अपना आकर्षण दिखाने का एक अच्छा दिन है। आप किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित कर सकते हैं जो आपके दृष्टिकोण से आकर्षित है। जो लोग रिश्तों में हैं, वे अपने पार्टनर के गुणों को अपनाएं और एक-दूसरे के व्यक्तित्व का जश्न मनाने के नए तरीके खोजें। आपका अनोखा दृष्टिकोण कार्यस्थल में नए विचारों और समाधानों को जन्म दे सकता है। बोलने और अपनी अंतर्दृष्टि साझा करने से न डरें।
मीन राशि-
आज अपने व्यक्तित्व का आनंद लेने और अपने झंडे को फहराने का दिन है। आप अपनी अनोखी शैली और दृष्टिकोण को जाहिर करने में आत्मविश्वास की वृद्धि महसूस कर सकते हैं और इससे रोमांचक नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपने विचित्र स्वभाव को अपनाएं और भरोसा रखें कि आपका व्यक्तित्व सही लोगों और स्थितियों को आकर्षित करेगा। जोखिम लेने और कुछ नया आजमाने से न डरें यह विकास का समय है।
: रविवार 07 दिसंबर का राशिफल
Sun, Jan 7, 2024
मेष राशि :
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। निवेश का फैसला बड़ी सावधानी से लें। अपने खर्चों पर नजर रखें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की करेंगे। शुभ समय रहने वाला है।
वृषभ राशि :
प्रेम-संबंधों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नया बजट बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोचान न करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि :
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन वाहन के रखरखाव में धन खर्च करना पड़ सकता है। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। शैक्षिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। सकारात्मक रहें और अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कर्क राशि :
पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें और कड़ी मेहनत के साथ सभी कार्यों को कंपलीट करें। आज कार्यस्थल पर अपने टैलेंट और स्किल के बदौलत नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार रहें। निवेश के फैसले बड़ी समझदारी से लें और जल्दबाजी में धन खर्च न करें।
सिंह राशि :
एक्स-पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। दोस्त की सहायता से नौकरी-कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन परिस्थियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।
कन्या राशि :
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करेंगे। कार्यस्थल पर अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। अपने भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए प्रयास करें। परिजनों के साथ व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों के तनाव से बचें।
तुला राशि :
रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। बच्चों की ट्यूशन की फीस के लिए धन खर्च करते रहें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नए प्लान बनाएं। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि :
प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। आज इंकम कम और खर्चों की अधिकता रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें।
धनु राशि :
मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्थ रहेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। ऑफिस में नई पहचान बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। माता के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन अनियोजित खर्चों में वृद्धि भी होगी। आलस्य से बचें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
मकर राशि :
सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के नए साधन बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि :
कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बड़ी सावधानी से संभालें। जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपका किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क को कंपलीट करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे।
मीन राशि :
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। बजट के अनुसार ही खर्च करें। मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए धन बचत जरूर करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आज जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचें। इससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है।