: कब है छोटी दीवाली जाने ...बड़ी दीपावली से क्यों है ये अलग?
Tue, Oct 24, 2023
सनातन धर्म में सभी पर्व और त्योहारों में से दीपावली का पर्व सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. वैसे तो दीपावली की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है. सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए दीपावली का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. लोग साल भर से बेसब्री से इस पर्व का इंतजार करते हैं. हिंदू पंचांग के मुताबिक हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दीपावली तो उसके अगले दिन बड़ी दीपावली का पर्व मनाया जाता है.धार्मिक मान्यता के मुताबिक दीपावली के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि से दीपावली की शुरुआत होती है. इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर दोपहर 1:57 से शुरू होकर अगले दिन 12 नवंबर दोपहर 2:44 पर समाप्त होगी. जिसमें दीपावली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा.
छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली में अंतर
हिंदू पंचांग के मुताबिक हर वर्ष कार्तिक माह के चतुर्दशी तिथि के दिन छोटी दीपावली का पर्व मनाया जाता है और उसके अगले दिन बड़ी दीपावली का पर्व मनाया जाता है. छोटी और बड़ी दीपावली में भी अंतर है. धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक कार्तिक माह के चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर नाम के रक्षक का वध किया था. यही वजह है कि कई जगहों पर इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना करने का भी विधान है.
इस दिन मां लक्ष्मी हुई थीं प्रकट
बड़ी दीपावली को लेकर मान्यता है कि इसी दिन भगवती मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी. यही वजह है कि इस दिन माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए दीप जलाकर उनकी विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. इसी कार्तिक माह की तिथि में प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर वनवास से अयोध्या पहुंचे थे. जहां अयोध्या वासियों ने चारों तरफ दीप माला जला कर उनका स्वागत किया था.
: विजयदशमी पर वृद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा अक्षय फल
Tue, Oct 24, 2023
ज्योतिष गणना के मुताबिक, सनातन धर्म में कोई भी पर्व जब पड़ता है, तो उसका ग्रह नक्षत्र भी देखा जाता है. इन दिनों पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है. जबकि इस साल 24 अक्टूबर दशहरा मनाया जाएगा. लगभग 30 वर्ष बाद दशहरे पर अद्भुत संयोग का निर्माण भी हो रहा है.इस दिन शनि देव अपनी मूल त्रिकोणी राशि कुंभ में बैठकर शश राजयोग बनाएंगे, तो इसी दिन चंद्रमा और शुक्र भी आमने-सामने होंगे. एक दूसरे को सम सप्तक दृष्टि से देखते हुए धन योग बना रहे हैं. इसके अलावा तुला राशि में सूर्य और बुद्ध के संयोग से बुधदित्य योग का निर्माण हो रहा है. लगभग 30 वर्ष बाद एक साथ इतने अद्भुत योग के निर्माण से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखा जा रहा है. इस बार कुछ राशि के जातक दशहरे के दिन धनवान बन सकते हैं.
दशहरा शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, दशहरा तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5.44 बजे शुरू होगी और 24 अक्टूबर को दोपहर 3.14 बजे समाप्त होगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
दशहरा के दिन पूजा का समय दोपहर 1.13 बजे से 3.18 बजे तक है। इस तरह पूजा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट है। वहीं, इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
वृद्धि योग
दशहरा के दिन वृद्धि योग बन रहा है। इस दिन दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वृद्धि योग बन रहा है, जो अगले दिन यानी 25 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। वृद्धि योग शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना गया है।
रवि योग
दशहरा पर रवि योग का निर्माण भी हो रहा है। यह योग सुबह 06:27 बजे शुरू होकर दोपहर 15:28 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 06:38 बजे से यह योग पूरी रात रहेगा।
करण
दशहरा के दिन दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक गर करण रहेगा। इसके बाद पूरी रात वणिज करण रहेगा। वणिज एवं गर करण शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माने गए हैं।
दशहरा पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त समय
- 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त समय
- 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त समय
- शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक।
निशिता मुहूर्त समय
- रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
सूर्योदय और सूर्यास्त समय
सूर्योदय
- सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर।
सूर्यास्त
- शाम 05 बजकर 43 मिनट पर।
ये पांच राशि वाले होंगे मालामाल
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को दशहरे के दिन अचानक धन का लाभ हो सकता है. करियर में प्रगति करेंगे, मन चाहा अवसर प्राप्त होगा, तो व्यापार में वृद्धि होगी. इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं.
कर्क राशि
: कर्क राशि के जातक के आर्थिक स्थिति में सुधार होगी. निवेश करने के लिए अच्छा मौका रहेगा. करियर में अनुभवी लोगों की मदद से सफलता मिलेगा. परिवार में एकता का माहौल रहेगा. वहीं, मन चाहे जीवन साथी के पाने के योग बनेंगे.
तुला राशि
: तुला राशि के जातक को दशहरा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति हो सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा हुआ मामला खत्म हो सकता है. नया बिजनेस शुरू करने वालों के लिए अच्छा मौका रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी.
मकर राशि
: दशहरे के दिन बन रहे अद्भुत संयोग से मकर राशि के जातक के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. रुपये पैसे के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगेगी. स्वास्थ्य बेहतर होगा और परिवार में खुशी का माहौल होगा.
कुंभ राशि
:
कुंभ राशि के जातक को कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त
होंगे, तो कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. इसके अलावा दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.
: मंगलवार 24 अक्टूबर का राशिफल
Tue, Oct 24, 2023
मेष राशि
-आज आपका बिजनेस थोड़ा खराब रह सकता है। इसलिए आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, आप अपने काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपको अभी भी आपको उतना लाभ नहीं मिल रहा है, जितना मिलना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
वृष-वृष
राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है, पिता आपकी आर्थिक तौर पर मदद कर सकते हैं, लेकिन धन के लिए आपको कोई रास्ता निकालना होगा, आपका खर्च बढ़ सकता है, त्योहार और मंगल कार्यों के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है।तनाव कम रहेगा और मानसिक शांति रहेगी।
कर्क-कर्क
राशि वालों का समाज में सम्मान मिलेगा, आप किसी पुरस्कार के लिए भी चुने जा सकते हैं। इसके अलावा आज मन भी कुछ अच्छा नहीं रहेगा। आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मिथुन-आज
आपको पुरानी सभी बातों को भुला देना चाहिए और अगर कोई जरूरी फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो आपको किसी से राय ले लेनी चाहिए। इसके अलावा आप खुद भी रिसर्च कर अपना फैसला ले सकते हैं। इसलिए आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने काम को लगातार सही करने की दिशा में काम करना चाहिए।
सिंह-
आज आपको लोगों से मिलना चाहिए और उनसे परिचय करके आप अपने लिए आगे के रास्ते बना सकते हैं। अपनी राय दूसरों पर थोपें नहीं, आज हो सकता है, आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर रहा हो, इससे आपको अच्छा लगेगा और स्ट्रेस लेवल आपका कम होगा।
कन्या राशि
-आपका कारोबार अगर सही नहीं चल रहा तो आप किसी अपने से मदद मांग सकते हैं। इसके बाद बाद में लाभ की स्थिति पर वापस कर सकते हैं, इससे आपके नुकसान की भरपाई हो जाएगी, लाभ और हानि का अंतर नहीं बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।किसी नौकरी के लिए परीक्षा दे रहे हैं तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
तुला-
परिवार में सब कुछ आनंद मंगल है। बच्चों की हेल्थ का अच्छे से ध्यान रखें, मौसमी बदलाव उन्हें परेशान कर सकते हैं। इस समय आपकी रुचि पढ़ने में है। धर्म में ध्यान रहेगा।
धनु
-धनु राशि वालों को स्ट्रेस से बचना चाहिए, आपके लिए समय थोड़ा नेगेटिव हो सकता है, लेकिन आप मानसिक तौर पर खुश रहें, मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आपका परिवार आपके साथ है, इसलिए यह थोड़ा नेगेटिव टाइम भी चला जाएगा। खुद को किसी काम में व्यस्त रखें।
वृश्चिक
- मन परेशान हो सकता है, खासकर आप नौकरी को लेकर तनाव ले रहे हैं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपको नौकरी के लिए अच्छे मौके मिल रहे हैं, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
मकर
-मन शांत तो रहेगा, आप इधर-उधर की बात से परेशान रहेंगे, इसके लिए बेहतर है कि आप मेडिटेशन से खुद को शांत रखें। नौकरी के लिए परीक्षाएं देने वाले छात्र अब अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं। जो नौकरी में है, हो सकता है उनका ट्रांसफर ऑर्डर भी आ जाए।
कुंभ
- आपके लिए दिन थकान भरा हो सकता है। आप खूब मेहनत से काम कर रहे हैं, लेकिन आपको लाभ उतना नहीं हो रहा है, इस कमी के लिए आप कुध का आंकलन करें। मन में आशा और निराशा दोनों तरह की बाते आएंगी, लेकिन आपको खुद और परिवार दोनों को अच्छे से संभालना है।
मीन
-मीन राशि वाले परेशान न हो, पैसों की किल्लत दूर होगी, आपके लिए धन के नए मार्ग खुल रहे हैं। किसी से बहस न करें, इससे कुछ हासिल नहीं होगा। रिलेशनशिप में भी बातचीत के लिए हमेशा ओपन रहें। आय में वृद्धि होगी।