BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: ब्रिटेन के विपक्षी दल ने साधा अक्षता मूर्ति पर निशाना

Admin

Sun, Jan 7, 2024

लंदन.

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी इस साल के अंत में संभावित आम चुनाव के लिए प्रचार मोड में आ गई है। वहीं दूसरी ओर पार्टी ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की बंद होने जा रही निवेश कंपनी को लेकर घेरा है। लेबर पार्टी ने इश्तहार देकर प्रधानमंत्री सुनक पर जनता के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया है।

लेबर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान के संयोजक पैट मैक फाड्डेन ने सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया है जो कि चार जनवरी को उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन को लिखा गया था। उस पत्र में मैक फाड्डेन ने मूर्ति के कैटामरन वेंचर्स को समेटने से जुड़ी स्थितियों पर सवालात किए हैं। पत्र में लिखा है कि इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की 43 वर्षीय व्यापारी पुत्री अक्षता मूर्ति ने 2013 में इस उद्यम को शुरू किया था और उनके पति ऋषि सुनक उसके एक निदेशक बने थे जिन्होंने 2015 में इस पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले साल वित्तीय ब्योरे में सामने आया कि मूर्ति ने इस कंपनी को बंद करने का फैसला किया है।

मैक ने एक्स पर कही ये बात
मैक फाड्डेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा है, ‘पिछले कुछ महीनों में कैटामरन वेंचर्स के व्यापारिक सौदों के बारे में कई रिपोर्ट सामने आयीं हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘यह खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री की पत्नी द्वारा संचालित इस कंपनी को स्वयं ऋषि सुनक द्वारा तैयार की गयी कोविड सहयोग योजना के तहत 20 लाख पाउंड मिला। फिर यह सामने आया कि जिन कारोबार में श्रीमती मूर्ति ने पैसे लगाये, वह ठप हो गया। इसके अलावा करदाताओं को 10 लाख पाउंड की चपत भी लगी। सहयोगियों और मैंने सरकार के मंत्रियों को कई पत्र लिखे। लंबित प्रश्नों के साथ, अपनी कंपनी को बंद करने श्रीमती मूर्ति के फैसले से कई अन्य सवाल खड़े होते हैं, जिनपर मेरा मानना है कि जनहित में स्पष्टकरण की जरूरत है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें