BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

Advertisment

अवैध शराब बिक्री पर उठे सवाल, कार्रवाई के बावजूद धंधा जारी : तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा। नगर में अवैध शराब की बिक्री का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शहर के होटलों, पान ठेलों और सार्वजनिक स्थानों पर इन दिनों सबसे अधिक चर्चा इसी बात की है कि आखिर कार्रवाई के दावों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार कैसे जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के समय में कई युवाओं की असमय मौतें हुई हैं। लोगों के बीच यह चर्चा है कि इन घटनाओं में अत्यधिक शराब सेवन एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, इन मौतों के वास्तविक कारणों की पुष्टि केवल संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट और प्रशासनिक जांच से ही हो सकती है।

इधर, आबकारी विभाग की जिला अधिकारी मेघा मिश्रा, जिन्हें लोग उनके सख्त रवैये के कारण "लेडी सिंघम" के नाम से भी जानते हैं, समय-समय पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करती रही हैं। कई स्थानों पर छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई भी हुई है, लेकिन इसके बावजूद नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब की उपलब्धता को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अधिकृत शराब दुकानों से अवैध विक्रेताओं को शराब नहीं दी जा रही है, तो फिर यह शराब किन माध्यमों से शहर के कोचियों और अवैध विक्रेताओं तक पहुँच रही है। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग तेज हो गई है।

नगरवासियों का मानना है कि केवल छिटपुट कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। अवैध आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने, नियमित निगरानी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई से ही इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।आबकारी दुवारा कार्यवाही

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें