BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: गणित की महिला शिक्षक ने स्कूल के ग्राउंड में एक नाबालिग से यौन संबंध बनाए

Admin

Fri, Jan 12, 2024

मिसौरी
अमेरिका के मिसौरी में एक महिला टीचर की घिनौनी करतूत सामने आई है। गणित की एक महिला शिक्षक पर आरोप है कि उसने स्कूल के ग्राउंड में एक नाबालिग से यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं इस दौरान उसने अन्य छात्रों से दरवानी कराई ताकि कोई उनके बीच न आ पाए। महिला शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षका की काली करतूत का खुलासा पीड़ित ने ही की। उसने सबूत के तौर पर अपनी पीठ पर खरोंच के निशान भी दिखाए।

इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी में एक हाई स्कूल शिक्षिका को कथित तौर पर स्कूल के मैदान में एक किशोर के साथ यौन संबंध बनाने और अन्य छात्रों को "लुकआउट" का काम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आउटलेट का कहना है, पुलास्की काउंटी के लैकी हाई स्कूल में गणित के शिक्षक हैली क्लिफ्टन-कारमैक को 5 जनवरी को एक बच्चे के जीवन को खतरे में डालने, बलात्कार, एक छात्र के साथ यौन संपर्क और बच्चे से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टेक्सास में की गई है और उसकी जमानत राशि 2,500,000 डॉलर निर्धारित की गई है।

पीड़ित की पीठ पर खरोंच के निशान
महिला शिक्षक के घिनौने कांड का खुलासा पीड़ित ने ही किया। उसके साथ अवैध रिश्ते में शामिल 16 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर अपनी पीठ पर खरोंच की तस्वीरें दिखाईं। जिस पर उसने दावा किया कि यौन संबंध बनाते वक्त महिला शिक्षक ने उसकी पीठ पर मारे। अदालत के रिकॉर्ड से पता चला है कि स्कूल के प्रिंसिपल और लैकी स्कूल के अधीक्षक दोनों को पहले से ही आरोपी शिक्षक के बारे में पता था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें