BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: इमरान खान को तोशाखाना मामले में सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

Admin

Sun, Dec 24, 2023
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तोशाखाना मामले में इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की याचिका वापस लौटा दी है। इमरान खान ने तोशाखाना मामले में अपनी जेल की सजा रद्द करने की मांग की थी। हालांकि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को राहत देने से इनकार कर दिया है। इमरान खान की तरफ से उनके वकील लतीफ खोसा ने पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 185 के तहत सजा रद्द करने की अपील की थी। इस पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ऑफिस ने याचिका को वापस लौटा दिया। याचिका में 11 दिसंबर 2023 को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। बता दें कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भी इमरान खान की सजा माफी की अपील की थी। हाईकोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी थी। बता दें कि इमरान खान को सरकारी खजाने के तोहफों को बेचने का आरोप लगा था। ये तोहफे इमरान खान को विदेश दौरों पर मिले थे। इस मामले (तोशाखाना मामला) में इमरान खान को बीती 5 अगस्त को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की याचिका लौटाते हुए बताया कि याचिका में कई कमियां हैं और इसमें पूरे विवाद की क्रोनोलॉजी रिकॉर्ड संलग्न होने चाहिए। साथ ही याचिका में इस बात का भी जिक्र होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट को याचिका पर क्यों सुनवाई करनी चाहिए और इसके साथ विभिन्न तथ्यों से जुड़े दस्तावेज भी होने चाहिए। बता दें कि तोशाखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 62(1)(एफ) के तहत इमरान खान को चुनाव लड़ने से भी अयोग्य घोषित कर दिया है। बता दें कि पहले दोषी को जीवनभर चुनाव लड़ने से अयोग्य करार देने का प्रावधान था लेकिन बीते दिनों हुए संशोधन के बाद यह अयोग्यता पांच साल तक सीमित कर दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें