BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बीएसपी के 567 कार्मिक व अधिकारी नेहरू पुरस्कार से सम्मानित

Admin

Sun, Jan 21, 2024

भिलाई.
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नेहरू अवार्ड के तहत 3 वर्गों में संयंत्र के कुल 567 कार्मिकों व अधिकारियों को जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार और समूह में जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेहरू पुरस्कार का वितरण, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों की सराहना एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु दिया जाता है।

भिलाई के इस्पात बिरादरी के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, जब उनके कर्मचारी कठिन कार्य को भी सामान्य तरीके से क्रियान्वित कर, संयंत्र की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देकर ये सम्मान प्राप्त करते हैं। इस समारोह के मुख्य अतिथि संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता थे।

समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बी के गिरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ उपस्थित थे। इसके साथ ही समारोह में संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, पुरस्कार विजेता एवं उनके परिवार के सदस्यगण शामिल थे।

नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह 2023 में, जवाहर पुरस्कार की श्रेणी में 32 अधिकारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रुप में जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार की श्रेणी में 65 कार्मिकों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिये, तथा जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार की श्रेणी में कुल 60 समूहों को सम्मानित किया गया। इस तरह कुल 567 कर्मचारियों ने संयंत्र की उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नेहरु पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें