BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: गौरेला पेंड्रा मरवाही में बुजुर्ग महिला के साथ नाबालिग ने की दुष्कर्म की कोशिश

Admin

Tue, Jan 9, 2024

गौरेला.

गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही थाना क्षेत्र में 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला मरवाही थानाक्षेत्र का है जहां पर रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि एक 15 साल के लड़के के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है।

जब पीड़िता घर में अकेली थी उसी समय आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसी मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में गौरेला एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे का कहना है कि घटना की शिकायत के बाद कुछ घंटे के अंदर ही नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी नाबालिग पहले भी चोरी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें