BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: प्रशासन की कार्रवाई, धान के भौतिक सत्यापन में राइस मिल में मिला 9522 क्विंटल धान कम

Admin

Mon, Jan 15, 2024

अंबिकापुर
अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर  में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड लुंड्रा के ग्राम पंचायत चोरकीडीह के सुमित गोयल द्वारा संचालित बनभौरी राइस इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि राइस मिल द्वारा 17020 क्विंटल धान उठाव किया गया है, जबकि धान उठाव के बाद मिलर्स द्वारा मात्र 867 क्विंटल ही चावल जमा किया गया है। शेष धान के भौतिक सत्यापन में 9522 क्विंटल धान कम पाया गया जिसके कारण जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मिलर्स से कुल 1.59 करोड़ रुपए मूल्य का 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान की जब्ती की गई। जिला  खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी। जांच में खाद्य अधिकारी रविंद सोनी, जिला विपणन अधिकारी अरुण विश्वकर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी रोशन गुप्ता एवं नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग संदीप गुप्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें