BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: इंदौर के सभी विधायक और पार्षद घर पर आने बाले 10 दिन के अंदर लगवाएंगे सोलर प्लांट, फिर जनता को करेंगे जागरूक

Admin

Sat, Jan 20, 2024

इंदौर
सोलर सिटी बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनप्रतिनिधि पहला कदम बढ़ाएंगे। इंदौर के सभी जनप्रतिनिधि दस दिनों में अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवाएंगे। इनमें विधायक, सांसद, महापौर के साथ महापौर परिषद के सदस्य भी शामिल हैं।

शनिवार को सोलर सिटी बनाने के लिए कार्ययोजना का खांका खींचने के लिए आयोजित बैठक में यह तय किया गया। स्मार्ट सिटी दफ्तर में आयोजित बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के साथ महापौर परिषद के सदस्य और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।


दो महीने में इंदौर में 25 हजार सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य
बैठक में सोलर सिटी का दर्जा दिलाने के लिए नगर निगम की कार्ययोजना को लेकर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। योजना अनुसार जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इंदौर शहर के 22 जोन क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक जोन की एक-एक कालोनी सहित कुल 22 कालोनियों में पहले सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इन कालोनियों को सौर कालोनियां बनाने के बाद अगले दो महीने में इंदौर में कुल 25 हजार सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ में शहर के सभी शासकीय भवनों में भी सोलर सिस्टम लगाने को लेकर मुहिम चलाने पर भी सहमति बनी।

शहर के सभी गार्डन में सोलर सिस्टम लगाएं - मधु वर्मा
बैठक में महापौर ने कहा कि मैंने सोलर सिस्टम लगा लिया है। महापौर परिषद के सभी सदस्य भी लगवा रहे हैं। जनप्रतिनिधि सिस्टम लगाकर जनता को इसके लाभ बताएंगे तो लोग अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। बैठक में विधायक मधु वर्मा ने सुझाव दिया कि शहर के गार्डन में सोलर सिस्टम लगाए जाएं और उसे संबंधित क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट से जोड़ दिया जाए।

धीरे-धीरे शहर की 85 कालोनियां सौर सिस्टम से होंगी लैस
बैठक में तय किया गया कि जोन में एक-एक कालोनी में सौर सिस्टम लगने का काम पूरा होने के बाद शहर के सभी 85 वार्डों की एक-एक कालोनी को लक्ष्य किया जाएगा। इस तरह दूसरे चरण में शहर में 85 कालोनियां सौर सिस्टम से लैस हो जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें