BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: वन्य प्राणी एवं हाथियों के आने-जाने के लिए नेशनल हाईवे में बनेगा अंडपास

Admin

Wed, Jan 3, 2024

अंबिकापुर.

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अंबिकापुर से लेकर रामानुजगंज तक पांच जगहों पर वन्य प्राणी एवं हाथी के आने-जाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अंडरपास बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी, एलिफेंट रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर और डीएफओ बलरामपुर ने जगह का निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की सड़क को क्रॉस कर वन्य प्राणी एवं हाथी आना-जाना करते हैं, ऐसे स्थलों का निरीक्षण किया गया। चाची से पस्ता के बीच दो स्थल, पस्ता से सेमरसोत के बीच दो स्थल और और झरिया के पास एक स्थल का चयन किया गया। यहां से हाथी एवं वन्य प्राणी आना-जाना करते हैं। यहां पर अंडर पास बनाया जाएगा, जहां से आसानी से हाथी और अन्य वन्य जीव आना-जाना कर सके। इस दौरान वन संरक्षक वन्य प्राणी केआर बढ़ई, एलिफेंट रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर एस के नेटी और डीएफओ विवेकानंद झा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित रहे। वन विभाग के अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के द्वारा पांचो स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग में अंडरपास, इसलिए बनाया जा रहा है, ताकि वन्य जीव एवं हाथी आना-जाना कर सकें। मुख्य सड़क से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी भी नहीं होगी एवं वन्य जीव भी सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें