BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश होंगे अरविंद कुमार वर्मां

Admin

Wed, Jan 24, 2024

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और उच्च न्यायिक सेवा अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने अरविंद कुमार वर्मा को 2 साल की अवधि के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल अपने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी रहेगा। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनकी नियुक्ति की सिफारिश इसी महीने 4 जनवरी को की गई थी। जस्टिस के रूप में वर्मा की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की संख्या 16 हो जाएगी। हाई कोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 22 हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें