BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में निजानंद धाम आश्रम में पूजन किया

Admin

Mon, Jan 15, 2024

 मध्य प्रदेश में  22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश में भांग, शराब एवं सभी प्रकार के मादक पदार्थो की दुकानें बंद रहेगी। अयोध्या में भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि पूरा देश इस कार्यक्रम को लेकर रोमांचित है। मध्य प्रदेश सरकार भी जन भावनाओं के साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में निजानंद धाम आश्रम में पूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में मुक्तेश्वर महादेव का पूजन अर्चन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यहां के मुक्तेश्वर महादेव के मंदिर में भगवान का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा खाचरौद तेज बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला व अन्य गणमान्य नागरिक तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में निजानंद धाम आश्रम में पूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खाचरौद में ब्रह्मलीन 1008 सच्चिदानंद जी महाराज और ब्रह्मलीन 1008 निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन संतों की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और पूजन अर्चन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में किया रोड शो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार खाचरौद नगर आगमन पर स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खाचरौद के उज्जैन दरवाजा क्षेत्र में रोड शो किया। स्थानीय जनता ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में आमजनों ने अभिवादन किया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें