BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: इंदौर सहित अन्य शहरों को स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर दी बधाई- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Admin

Fri, Jan 12, 2024

प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत का संकल्प साकार रूप ले रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर सहित अन्य शहरों को स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर दी बधाई- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता में इंदौर को लगातार 7वीं बार देश में स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्राप्त होने, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान, प्रदेश के महू को देश के सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड, प्रदेश के नौरोजाबाद को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में फास्ट मूविंग सिटी (एक लाख से कम जनसंख्या श्रेणी में) प्रथम स्थान तथा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध अमरकंटक को "फास्ट मूविंग सिटी (एक लाख से कम जनसंख्या श्रेणी) में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता पुरस्कार का क्रम जारी है। राज्यों की श्रेणी में प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त होने से प्रदेशवासियों का गौरव बढ़ा है। मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता, इंदौर के सभी रहवासी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, नगर निगमों के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में प्रदेश निरंतर अपना योगदान देता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के महायज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधनी को वेस्ट जोन (15000 से 25000 जनसंख्या श्रेणी) एवं मध्यप्रदेश में एक लाख से कम जनसंख्या वाले सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री के संकल्पों की सिद्धि में सदैव अग्रणी प्रदेश बना रहे, हम सब इस ध्येय की प्राप्ति में अविराम ऐसे ही जुटे रहें।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से की सौजन्य भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें