BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने "श्री रामोत्सव सबके राम" कार्यक्रम का किया शुभारंभ, नई शिक्षा नीति ने युवाओं को सनातन के गूढ़ रहस्य समझाने का मार्ग प्रशस्त किया

Admin

Mon, Jan 15, 2024

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लागू नई शिक्षा नीति से युवा पीढ़ी के लिए ज्ञान विज्ञान की बातें जानने के साथ-साथ सनातन के गुण रहस्य को समझने का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है प्रभु श्री राम संस्कारों का ज्ञान करने के साथ-साथ पिता पुत्र और पति के कर्तव्यों का भान कराने के प्रभावी माध्यम हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव मीडिया समूह द्वारा समन्वय भवन में आयोजित" श्री रामोत्सव सबके राम" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव "श्री रामोत्सव -सबके राम" कार्यक्रम में शामिल हुए। समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंख ध्वनि- मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के शासन व्यवस्था के सिद्धांत और उनके विचार रामराज्य की आवधारणा के अनुरूप थे। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का क्रियान्वयन कार्यपालिका का दायित्व है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समसामयिक वातावरण के अनुरूप रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सनातन के प्रति आस्था को दृढ़ करेगा और जन-जन के लिए यह प्रेरणा का पाथेय सिद्ध होगा। कार्यक्रम में पार्श्व गायिका दीपाली दुबे ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी, श्री अशोक पांडे, पीठाधीश्वर करूणाधाम श्री 1008 सुदेश शाण्डिल्य महाराज, महंत गुफा मंदिर श्री 1008 राम प्रवेश दास महाराज सहित मानस मर्मज्ञ, साहित्यकार व मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें