BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में शामिल हुए सीएम साय

Admin

Wed, Jan 24, 2024

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार में शामिल हुए। उन्होंने बागेश्वर बाबा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने इस पावन अवसर पर श्री रामायण की आरती में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  आज का दिन बहुत मंगलमय है, हम सभी को बाबा बागेश्वर का दिव्य प्रवचन सुनने को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि श्री रामलला को धान का कटोरा कहे जाने वाले और प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से भेजे गए चावल से भोग लगाया गया है। हमारे छत्तीसगढ़ से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम अयोध्या भेजी गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में अभी दो महीने तक भंडारा चलाया जाएगा। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जायगा। इसे सुनकर बाबा बागेश्वर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस योजना की सराहना की। बागेश्वर बाबा ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राजिम में कुंभ के स्वरूप में राजिम मेला को आयोजित करने संबंधी प्रयासों के लिए भी प्रसन्नता जाहिर की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें