BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: छतरपुर में पारा 3 डिग्री से नीचे, 20 जिलों में शीतलहर

Admin

Sat, Jan 20, 2024


भोपाल

देश में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। मप्र के कई शहरों में पिछले दो दिन से कंपकंपी बढ़ गई है। 19 जनवरी की रात छतरपुर के बिजावर में तापमान 2.5 डिग्री दर्ज की गई। छतरपुर, सागर, दतिया और गुना समेत 20 जिले शीत लहर की चपेट में हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में पाला गिर सकता है। इससे किसानों की मुश्किल और बढ़ सकती है। तो वहीं कई जगहों पर बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। 9 जिलों में दिन का पारा भी 20 डिग्री के नीचे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें