BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: आचार्य वाजपेयी का डी एल एस ने किया अभिनन्दन

Admin

Sat, Jan 6, 2024

बिलासपुर
आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का शिक्षा-जगत में अभिनव योगदान के लिए कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस, भुवनेश्वर ओडिशा द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने पर डी एल एस महाविद्यालय परिवार ने अभिनन्दन किया। विदित हो कि वाजपेयी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व नवीन अनुसंधानों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शिक्षा के माध्यम से युवावर्ग को प्रेरित कर समाज और राष्ट्र के निर्माण की एक अलख सी जगाई है।

 उनके मार्गदर्शन में सीमित सुविधा संसाधनों के बीच युवाओं ने उच्च शिक्षा, शोध, लेखन, उद्यम और समाजसेवा में नवीनतम ऊंचाईयाँ हस्तगत की हैं। कुलपति को प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने पुष्पगुच्छ देकर बधाईयाँ व शुभकामनाएँ  दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय से सचिव उमेश जाधव, डॉ क्षमा त्रिपाठी व डॉ प्रताप पाण्डेय भी साथ थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें