BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: जांजगीर चांपा : ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर, घटना में कई लोग घायल

Admin

Thu, Jan 4, 2024

जांजगीर.

जांजगीर चांपा जिले के देवरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर हुई। जिसमे दो साल की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हुई है वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। एक बाइक में चारों सवार थे। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक फरार है। यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

शिवरीनारायण थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी ने बताया की ग्राम जोगीडीपा के रहने वाले भूपेंद्र सारथी पत्नी संतोषी, दो साल की बेटी पूर्णिमा और साले संतोष सारथी के एक मोटर साइकिल में सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वहीं देवी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में मोटर साइकिल में सवार सभी दूर जाकर गिरे जिससे सभी को चोट आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो साल की मासूम बच्ची पूर्णिमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सभी तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें