BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: कांकेर : बीएसएफ की गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल, पांच की हालत गंभीर

Admin

Sat, Jan 6, 2024

कांकेर.

कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती गांव कुम्हारी में बीएसएफ की गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल हो गये हैं। इनमें पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि पूरा मामला जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है, जहां पर बीएसएफ के 162वीं बटालियन के जवान वाहन से जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है।

हादसे में 17 जवान घायल हुये हैं, जिनको नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जवानों की हालत खतरे से बाहर है, प्राथमिक उपचार जारी है। घटना में  पांच जवान गंभीर रूप से घायल हुये हैं, उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सरगीपाल फुलपाड कैम्प में जवान नक्सल मोर्चे पर पदस्थ थे। छुट्टी में सभी जवान बीएसएफ के वाहन से अन्तागढ़ आ रहे थे, उसी दौरान स्टेरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना घटी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें