BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: कोरबा : प्रेमी के घर मिला प्रेमिका का शव, पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Admin

Sun, Jan 7, 2024

कोरबा.

कोरबा के कुंज नगर की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है जहां कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोरबा कोतवाली के तहत सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबित पोखरीपारा इमलीडुग्गु में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री नेहा यादव की संदिग्ध मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा में प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे  मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले की जानकारी नेहा के परिजनों को हुई। नेहा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का सीतामणी निवासी निखिल के साथ अफेयर चल रहा था, दोनों के शादी की भी बात चल रही थी लेकिन दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच ब्रेकप हो गया, बाल ही में दोनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का कहना था कि युवक किसी दूसरी लड़ाकी से प्यार करने लगा। वहीं प्रेमी को भी यहीं आशंका थी की युवती का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर है। बस इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर उसकी मौत की खबर आयी।

थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। नेहा की मौत से परिवार में दुख का वातावरण है। नरेश यादव इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है उनका सीधा आरोप है कि निखिल के घर पर उसकी हत्या की गई और मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें