BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: कोरबा : युवा कांग्रेसियों ने हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Admin

Mon, Jan 8, 2024

कोरबा.

कोरबा में युवा कांग्रेस द्वारा जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में अडानी के खदान हसदेव अरण्ड क्षेत्र में हो रहे पेड़ो की कटाई के विरोध में कोरबा में अनोखा आंदोलन करते हुए डब्बे में पेड़ को डालकर उसमे ऑक्सीजन मास्क लगाकर राज्य एव केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का टीपीनगर चौक में पुतला फूंका।

इस दौरान जमकर पुतला के लिए पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई। युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की हमारे द्वारा देखा जा रहा है की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अपने प्रिय मित्र अडानी को फायदा पहुचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के ऑक्सीजन क्षेत्र को खत्म करने की कोशिश हसदेव क्षेत्र के जंगलों को काटकर किया जा रहा है। पूर्व में हमारे कांग्रेस सरकार द्वारा पेड़ कटाई पर रोक लगा दिया गया था परंतु जैसे ही छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आयी लाखो की संख्या में पेड़ो की कटाई पुनः प्रारम्भ कर दिया गया।
इसी कड़ी में कोरबा में अनोखा आंदोलन करते हुए डिब्बे में पेड़ को डालकर उसमे ऑक्सीजन मास्क लगाकर राज्य एव केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का टीपीनगर चौक में पुतला फूंका।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें