BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग:काफी दूर तक दिख रही थी लपटें, BRM में रोलिंग का कार्य बंद; आग पर काबू पाया गया...

Admin

Wed, Jan 17, 2024

भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) में भीषण आग लगी है। काफी दूर तक लपटें दिखाई दे रही हैं। आग से इलेक्ट्रिकल सामान जलकर खाक हो चुके हैं। बीआरएम में धुंआ भर जाने से उसे सील कर दिया गया है। बुधवार सुबह से लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है।

शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताई जा रही है। बताया जा रहा है। आग लगने के बाद बीएसपी के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे एरिया को सीआईएसएफ के कंट्रोल में सील कर रोलिंग के काम को बंद कर दिया गया।

मिल में रोलिंग का कार्य किया गया बंद

आग की सूचना के बाद सुबह 9 बजे उत्पादन का कार्य रोक दिया गया। दुर्घटना के चलते मिल एरिया की लाइट पूरी तरह गुल रही। बताया जा रहा है कि बीएसपी के अधिकारियों ने किसी तरह मिल के एक्जिट प्वाइंट में लाइट की व्यवस्था की थी।

बीते रविवार को भी हुआ था हादसा

बीएसपी के बीआरएम में एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी घटना है। इससे पहले भी यहां बीते रविवार को हादसा हुआ था। क्रेन का मैग्नेट शिफ्ट रूम को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गया था। ठोकर इतनी तेज थी कि अंदर बैठे वर्कर दहशत में आ गए थे। ऊंचाई पर लगे कूलर को ही तोड़ दिया था। इसमें बीएसपी प्रबंधन की गलती सामने आई थी कि उन्होंने अंट्रेंड ठेका कर्मी को क्रेन ऑपरेशन का कार्य सौंपा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें