BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपत्नीक मिले विधायक पुरंदर मिश्रा, महामहिम ने रायपुर प्रवास की याद को किया ताजा

Admin

Fri, Jan 5, 2024

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपत्नी मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी साथ थीं। श्री मिश्रा ने राष्ट्रपति को भगवान जगन्नाथ का प्रसाद और अंगरखा उपहार स्वरूप दिया गया। श्रीमती मुर्मू ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ के मंदिर के प्रवास की यादें ताजा की। श्री मिश्रा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और खुद की विधानसभा जीत के बारे में बताया तथा राष्ट्रपति से आशीर्वाद भी लिया।
जानते चल कि रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैं। इसके पहले उन्होंने जयपुर में प्रवास किया तथा भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। पुरंदर मिश्रा राजधानी के भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हैं तथा भगवान जगन्नाथ और जनता के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें