BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: नाचा ने विदेशों में छत्तीसगढ़ की कला एवं सांस्कृतिक महत्ता के प्रचार-प्रसार की दी जानकारी

Admin

Sun, Jan 28, 2024

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शनिवार शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को  गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने नाचा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नाचा 19 देशों में कार्यरत है। इसके 3000 से अधिक सदस्य हैं। इनके सदस्य सामाजिक कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को विदेशों में विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से पहचान दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को शिकागो यूएसए में डीट्राइबल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने नाचा के कार्यों की सराहना की और आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

प्रतिनिधिमंडल में नाचा के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सरावगी, संस्थापक गणेश कर, उपाध्यक्ष मीनल मिश्रा, संयोजक गौरव गुप्ता, अध्यक्ष कोलोराडो चैप्टर श्री अभिजात मिश्रा मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें