BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के कांग्रेस नेता हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड का पाठ करेंगे

Admin

Fri, Jan 19, 2024

रायपुर
 कांग्रेस के नेता 22 जनवरी को कहाँ रहेंगे के सवाल पर कांग्रेस की तरफ से बताया गया हैं कि 22 जनवरी रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन वह कहाँ रहेंगे। यह सवाल भाजपा की तरफ से मंत्री केदार कश्यप ने पूछा था। उन्होंने कांग्रेस पर भांचा राम के अपमान का आरोप भी लगाया था।

कांग्रेस की तरफ से बताया गया हैं कि 22 जनवरी श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के कांग्रेस नेता बड़े पैमाने पर हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड का पाठ करेंगे। यह उत्सव जिला स्तर पर होगा और सभी जिलों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसी तरह चंदखुरी में भी कांग्रेसी सुंदरकांड का महापाठ करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी हैं।

वही पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने मंत्री केदार कश्यप पर पलटवार किया हैं। उन्होंने केदार कश्यप के सवाल पर का जवाब देते हुए कहा कि 22 जनवरी को विधायक कॉलोनी मंदिर में पूजा-पाठ होगा। भगत ने कहा मुख्यमंत्री और केदार कश्यप इसी कालोनी में रहते है इसलिए वो आयोजित पूजा में जरूर शामिल हो।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें