BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: अवैध रेत उत्खनन : महासमुंद में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

Admin

Fri, Dec 22, 2023

महासमुंद.

महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथखोज के महानदी से चार माउंटिंग चेन लगभग 20-22 हाइवा जब्त किया है। इसी तरह से बरबसपुर-बड़गांव रेत घाट से एक चैन माउंटिंग चेन व दो हाइवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले मे अभी कोई भी रेत घाट वैध नहीं है।

इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने चिंगरौद से सटे हथखोज और बरबसपुर-बड़गांव घाट मे ये कार्रवाई की है। विडंबना है कि वर्षों से नेताओं के दबाव में रेत माफियों पर कार्रवाई करने वाला खनिज विभाग और पुलिस दोनों ही कुभकंर्णी नींद मे सोया हुआ है। भाजपा ने अवैध रेत खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसपी ने यह कार्रवाई पुलिस विभाग से करवाई है। बम्हनी, चिंगरौद, बरबसपुर, बड़गांव, सिरपुर, मुड़ियाडीह के महानदी घाट मे महीनो से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिसके कारण पूरी रोड गड्ढों मे तब्दील हो गई है। सरकार बदलते ही इस अवैध काम पर अंकुश लगाने की मुहिम छिड़ गई है। ग्रामीण बता रहे हैं कि 24 घंटे रेत का उत्खनन किया जा रहा है। वहीं, एसपी का कहना है कि आगे सूचना मिलने पर और कार्रवाई की जायेगी। साथ ही इन सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सौंपा जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें