BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: अवैध कब्जे के चलते सड़क हुई संकरी

Admin

Sun, Jan 14, 2024

रायपुर

तेलघानी नाका ओवर ब्रिज से भारत माता चौक जाने वाली सड़क पर अवैध कब्जे के चलते सड़क संकरी हो गई हैं। इसे अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए आयुक्त नगर निगम रायपुर, कलेक्टर रायपुर और राजस्व विभाग को भी आवेदन दिया गया था। परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सार्वजनिक सड़क खसरा नंबर 311 और 310/1घ पर सामुदायिक शौचालय और कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड की आड़ में शासकीय अभिलेख में सड़क दर्ज हैं पर कुछ लोग पक्का निर्माण कर और अवैध झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिए हैं।

गौरतलब है कि संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 - (भरत नगर, रामनगर, तिरंगा चौक के पास) जो तेलघानी नाका ओवर ब्रिज से भारत माता चौक जाने वाले रास्ते में पड़ता हैं। वैसे भी यह सड़क सकरी हैं। अवैध कब्जे के कारण यह और भी सकरी हो गई हैं। मोहल्ले वासियों ने मांग की हैं कि अतिशीघ्र अवैध कब्जा हटाकर सड़क चौड़ी करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें