BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: सरगुजा संभाग में जोरदार ठंड, मौसम विभाग ने 17-18 जनवरी को बारिश की चेतावनी

Admin

Tue, Jan 16, 2024

सरगुजा
छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोनहत में रात का पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। यहां मंगलवार सुबह घास पर ओस की बूंदें जमी मिली। इस सीजन में यहां 4 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में 17 और 18 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान थोड़ा और ऊपर चढ़ने की संभावना बन रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिन तक सरगुजा संभाग के कई इलाकों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है.

मध्य इलाकों में मौसम नहीं ले रहा करवट
रायपुर समेत कई मध्य इलाकों के मौसम में विशेष परिवर्तन होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. यहां रात का पारा 18 डिग्री के आस-पास रिकार्ड किया जा रहा है, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. मौसम विशेषज्ञ इस बात से अचरज में हैं कि उत्तर को ठंड की चपेट में लेने वाली हवा मध्य इलाके में आने से पहले अपनी दिशा बदल रही है, जिसकी वजह से यहां का तापमान नीचे नहीं आ पा रहा है.

मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान
मौसम विभाग द्वारा अनुमान जताया जा रहा है कि 19 जनवरी के बाद जब हवा की दिशा में बदलाव होगा, तभी तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है. अभी बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नजर नहीं आ रही है. पिछले 24 घंटे में बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, मगर रायपुर का पारा 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान बिलासपुर में है, जहां दिन का तापमान 27.8 है. वहीं रायपुर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें