BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पति को था पत्नी पर अवैध संबंध का शक, रात में फोन पर बात करते देख हुआ आग बबूला, चाकू से कर दी हत्या

Admin

Fri, Jan 12, 2024

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राधेश्याम वर्मा नाम के युवक ने अपनी पत्नी काजल वर्मा की गला रेप कर हत्या कर दी है। हत्या करने का यह अंदाज पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाला है। इस घटना के बाद पति खुद थाने पहुंच कर पुलिस को हत्या की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया है।

यह मामला राजधानी रायपुर के भानपुरा इलाके का है, जहां पति-पत्नी और एक डेढ़ साल की उनकी बच्ची साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि पति राधेश्याम वर्मा जो की क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। वह रोज की तरह रात को 9 बजे घर वापस लौटा और घर पहुंच कर उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बातें करते हुए देखा। यह देखकर वह आग बबूला हो गया और गुस्से में अपनी अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर शक था। इसके बाद उसने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी है। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस के द्वारा आरोपी पति राधेश्याम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले को लेकर रायपुर के एडिशनल एसपी लखन पटले ने कहा कि अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। दोनो की बीच‌ रोज विवाद होता रहता था। इसी विवाद के बाद पति अपना आपा खो बैठा और उसने गला रेत कर पत्नी की‌ हत्या कर दी‌ है। खमतराई पुलिस ने आरोपी पति‌ को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज‌ दिया है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें