BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: चूहों के बिल में डाला नवजात को; रोने की आवाज आई तो लोगों ने निकाला...

Admin

Wed, Jan 24, 2024

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक गांव में नवजात बच्ची को उसकी मां ने मरने के लिए चूहों के बिल में डाल दिया। रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अभी ठीक है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक तोकापाल गांव की रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती गर्भवती थी। 22 जनवरी की आधी रात उसने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी प्रेमी को दी। युवक ने प्रेमिका और बच्ची को अपनाने से मना कर दिया था।

चूहों के बिल में डालकर पाट दिया

अगले दिन 23 जनवरी को युवती ने नवजात को मारने का प्लान बनाया और गांव में ही नीलगिरी के पेड़ के पास चूहों के बिल में बच्ची को डालकर पाट दिया। जिस समय नवजात को पाटा गया, उसके कुछ देर बाद ही गांव के सरपंच पति ने सबसे पहले रोने की आवाज सुनकर वहां जाकर देखा था। फिर लोगों की मदद से बच्ची को बिल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मूसा चूहा काफी बड़े साइज के होते हैं और संयुक्त रूप से बिल बनाकर रहते हैं। ये जंगल या पेड़ों के आस-पास बिल बनाते हैं। इन्हीं के बिल में मासूम को डाला गया था।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची 108 संजीवनी एक्सप्रेस से बच्ची को फौरन गांव के अस्पताल लाया गया। फिर उसे बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की मानें तो बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें