BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बेमेतरा में दो बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया

Admin

Wed, Jan 3, 2024

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले में करीब नौ माह बाद फिर से कोरोना की एंट्री हुई है। मंगलवार को जिले में दो संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी अंतर्गत ग्राम पीपरभट्ठा में रहने वाला एक सात वर्ष का लड़का और एक चार वर्ष की लड़की को एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। मरीजों को कोई गंभीर लक्षण नहीं है। फिर भी मरीज की मॉनिटरिंग की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार, इन दोनों बच्चों को सर्दी-खांसी था। मंगलवार को कुसमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने गए थे। यहां सर्दी-खांसी से पीड़ित मरीजों का प्रतिदिन एंटीजन से टेस्ट किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले
हैं। वहीं, बेमेतरा जिले में इन दिनों सर्दी-खांसी का प्रकोप है। बेमेतरा शहर के जिला अस्पताल में प्रतिदिन 40 से अधिक मरीज सर्दी-खांसी वाले आ रहे हैं। ऐसे मरीज की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक जिला अस्पताल में संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि पूरे जिले में कोरोना काल के दौरान अब तक 20 हजार से अधिक संक्रमित मिले थे। इसमें से करीब 300 की मौत भी हो चुकी है। बचाव को लेकर पूर्व में जिले के करीब पांच लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें