BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: सीएम बनने के बाद पहली बार बेमेतरा आ रहे विष्णु देव साय

Admin

Thu, Jan 25, 2024

बेमेतरा.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  25 जनवरी को बेमेतरा जिले के दौरे पर आने वाले हैं। वे सीएम बनने के बाद पहली बार बेमेतरा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम ढनढनी में एक दिवसीय जूनी सरोवर मेला का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम में वे हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की समेत अन्य अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।

यहां पर हेलीपैड, मंच, कार्यक्रम स्थल, मेला परिसर, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने दिशा निर्देश दिए। बता दें कि यहां हर साल 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण और विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के स्थल पर सरोवर के उत्तर-पश्चिम में बूढ़ा महादेव का मंदिर है। बूढ़ा महादेव के पश्चिम में यज्ञ स्थल है। यज्ञ स्थल के दक्षिण में ज्योति कक्ष व मंच है। जूनी मेला का परिसर 14 एकड़ में फैला हुआ है। इस मेले में लाखों की संख्या में लोग शामिल होते है। इस मेले में  स्थानीय नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल समेत जिले के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें