BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: घाटी में शीत लहर से थोड़ी राहत, श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे

Admin

Tue, Jan 9, 2024

श्रीनगर
 कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण मंगलवार को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस था।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री, वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित जल निकाय जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं।

इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है। चिल्लाई-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।

'चिल्लई-कलां' की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है और 31 जनवरी को यह समाप्त होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिनों का 'चिल्लई-बच्चा' (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीत लहर जारी रहती है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें