BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: शिक्षक भर्ती घोटाला: ‘आईओ को हटाए ईडी’

Admin

Sun, Oct 1, 2023

कोलकाता
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा समर्थित विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे अधिकारी (आईओ) को हटाने का निर्देश दिया है।

अदालत के सूत्रों ने  यह जानकारी दी। न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने  अपने आदेश में ईडी के शीर्ष अधिकारी को अपने आईओ एवं विशेष जांच दल (एसआईटी) के सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्रा तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक को निर्देश दिया जाता है कि मिश्रा को सौंपा गया काम तुरंत किसी अन्य सक्षम अधिकारी को सौंपा जाए।”

सूत्रों ने बताया कि अदालत ने केंद्रीय जांच एजेंसी को जांच में तेजी लाने और जांच को लंबा न खींचने को लेकर चेतावनी दी। सूत्रों ने कहा कि जांच अधिकारी मिश्रा पिछले सप्ताह सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश हुए थे और अदालत ने मामले में उनके तर्क पर असंतोष व्यक्त किया था।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को तीन अक्टूबर को पेश होने का नोटिस दिया था। इसको बनर्जी ने वह दो और तीन अक्टूबर को नई दिल्ली में पार्टी के आंदोलन कार्यक्रम शामिल होने के लिए जाएंगे।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें