BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: असम सरकार ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के खिलाफ धमकी दे रही: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Admin

Sun, Jan 21, 2024

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि असम की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के खिलाफ धमकी दे रही है और यात्रा मार्गों पर कार्यक्रमों की अनुमति देने से भी इनकार कर रही है। राहुल ने विश्वनाथ जिला मुख्यालय विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लेकिन लोग भाजपा से डरते नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। हम हर दिन 7-8 घंटे यात्रा करते हैं, आपके मुद्दों को सुनते हैं और हमारा उद्देश्य इन मुद्दों को उठाना है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दी जा रही है और इसके मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है,यहां तक कि राज्य में कांग्रेस के झंडे और बैनरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
 
 उन्होंने कहा, ‘‘वे (सरकार) सोचते हैं कि वे लोगों को दबा सकते हैं। लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।'' यात्रा रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश से विश्वनाथ होते हुए असम में दोबारा प्रवेश कर गई। उन्होंने कहा, ‘‘न तो राहुल गांधी और न ही असम के लोग आपसे डरते हैं। आप जो चाहें कर सकते हैं... जब चुनाव होंगे, तो कांग्रेस भाजपा को बड़े अंतर से हरा देगी।'' गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री'' करार दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें