BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पश्चिम बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरेगा पानी!

Admin

Sat, Jan 20, 2024

कोलकाता
इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का मुद्दा अभी फंसा हुआ है लेकिन इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने फैसला किया है कि पार्टी पश्चिम बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. राज्य में लोकसभा की 42 सीटें हैं. टीएमसी बहरामपुर सीट पर भी अपने उम्मीदवार उतारेगी, जहां से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं.

मुर्शिदाबाद में पार्टी के बड़े नेताओं की मीटिंग में यह फैसला किया गया है. अधीर रंजन चौधरी की बहरामपुर सीट भी इसी जिले में है. टीएमसी की तरफ से यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है जब इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के नाते कांग्रेस के साथ टीएमसी के गठबंधन की संभावना है.
 
मुर्शिदाबाद जिले में तीन लोकसभा सीटें हैं - जंगीपुर, बहरामपुर और मुर्शिदाबाद. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बहरामपुर सीट जीती, वहीं टीएमसी को बाकी दो सीटें मिलीं. अब टीएमसी ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी राज्य की 42 सीटों में से दो कांग्रेस को देने को तैयार है. हालांकि, राज्य कांग्रेस नेतृत्व और भी ज्यादा सीटों की मांग कर रहा है.

ममता बनर्जी भी पार्टी नेताओं के फैसले से सहमत
सूत्रों का कहना है कि टीएमसी नेतृत्व ने आज मुर्शिदाबाद जिला के नेताओं के साथ पार्टी की एक महत्वपूर्ण आंतरिक बैठक में यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. आज शाम सीएम ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर बैठक आयोजित की गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मुर्शिदाबाद के नेताओं के फैसले पर सहमति जताई है और स्पष्ट किया है कि पार्टी का कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर रुख साफ है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें