BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: World Cup Semi Final में भारत को जाने से अब भी कोई रोक सकता? 4 पॉइंट में समझिए पूरा सिनेरियो

Admin

Tue, Oct 24, 2023
नईदिल्ली भारत ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा। इस जीत के बाद भारत अब 10 अंकों के साथ विश्व कप 2023 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। रोहित सेना इकलौती ऐसी टीम है, जिसने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को पहली हार का सामना करना पड़ा। अब वह 8 अंकों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अब यहां से हर किसी के मन में सवाल यह है कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने पॉइंट्स काफी हैं या फिर क्या अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई रोक सकता है? विश्व कप 2019 भी इसी प्रारूप में खेला गया था। उस समय न्यूजीलैंड ने 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया। हालांकि, एक गेम बारिश की भेंट चढ़ने के कारण उसके 11 अंक थे। इसके अलावा नेट रन रेट (एनआरआर) के कारण भी उसे फायदा मिला था। दरअसल, पाकिस्तान के पास भी 11 अंक थे, लेकिन वह नेट रन रेट की वजह से टॉप-4 में पहुंचने से चूक गया था। यहां यह जानना जरूरी है कि 2019 में कुल चार मैच बारिश की वजह से रद्द हुए थे, लेकिन इस बार इस तरह की संभावना कम ही है। 2019 के हिसाब से भारत को अब कम से कम 2 जीत चाहिए अगर 2019 के सिनेरियो को देखेंगे तो यह माना जा सकता है कि किसी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 6 जीत जरूरी है। इसके लिए भारत को अभी भी एक और जीत की जरूरत है। लेकिन, अगर भारत दो और मैच जीत लेता है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचन से कोई नहीं रोक सकता है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही उसकी नॉकआउट में जगह पक्की हो जाएगी। फिलहाल भारतीय टीम की फॉर्म और आने वाले मैचों को देखते हुए यह मुश्किल कतई नहीं है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। एक लाइन में कहा जाए तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है। भारत के 4 मैच बचे हैं, धाकड़ टीमों को हरा चुके हैं हम भारत के 4 मैच बचे हुए हैं। श्रीलंका (2 नवंबर) का सामना करने के लिए मुंबई जाने से पहले भारत अगले सात दिनों में (29 अक्टूबर) लखनऊ में इंग्लैंड से भिड़ेगा। इसके बाद रोहित सेना 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। उसका आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस यह मान सकते हैं कि इसमें से कम से कम दो मैच तो भारत जीतेगा ही। उसका नेट रन रेट शानदार है तो कम से कम इस मामले में चिंता की बात नहीं है। फिर भी क्रिकेट में एक अटल सत्य यह है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए जब तक आईसीसी सेमीफाइनल में पहुंचने की पुष्टि न कर दे तब तक फैंस को इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय पिच और स्टेडियम में भयंकर सपोर्ट भारत के लिए होम ग्राउंड सबसे बड़ा एक्स फैक्टर साबित हुआ है। हर भारतीय क्रिकेटर पिच के बारे में जानता, समझता है। इसके अलावा स्टेडियम में पहुंचने वाले फैंस का सैलाब भी अहम भूमिका निभाते हैं। एक साथ लयबद्ध स्वर में विराट, विराट.. रोहित, रोहित.. जीतेगा भाई जीतेगा भारत जीतेगा... जब नारे लगते हैं तो टीम इंडिया की छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। उसके हौसले 7वें आसमान पर होते हैं। दूसरी ओर, इसमें कोई शक नहीं कि हजारों फैंस के बीच विपक्षी टीम के हौसले अपने आप डाउन हो जाते हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें