BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: निकोलस पूरन ने 40 गेंदों पर शतक जड़ बनाया चैम्पियन

Admin

Mon, Jul 31, 2023
    डैलस अमेरिका में इस समय मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2023 का खुमार छाया हुआ है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार (31 जुलाई) को हुआ, जिसमें मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी वाली एमआई न्यूयॉर्क ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. मैच के हीरो वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन सिंह रहे, जिन्होंने 40 गेंदों पर शतक जड़ा. मेजर लीग क्रिकेट का यह पहला ही सीजन था. इसका फाइनल मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ऑर्कस के बीच खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वायने पार्नेल की कप्तानी वाली सिएटल टीम ने 9 विकेट पर 183 रन बनाए. क्विंटन डिकॉक ने खेली आतिशी पारी सिएटल टीम के लिए साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 52 गेंदों पर 87 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके जमाए. उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. न्यूयॉर्क टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें