BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: टॉम लैथम बोले - चोटों के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा

Admin

Thu, Nov 2, 2023

पुणे.
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बुधवार को यहां कहा कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उनकी टीम को विश्व कप में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड को बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के हाथों 190 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा जो उसकी लगातार तीसरी हार है। इससे उसकी टीम की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। कप्तान केन विलियमसन सहित न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी चोटिल हैं। इस तरह से 15 सदस्यों की टीम में उसके केवल 10 खिलाड़ी ही फिट हैं।

लैथम ने मैच के बाद कहा,''खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण हमें प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। हमें इस पर तुरंत ही विचार करके आगे के बारे में फैसला करना होगा। हमारी टीम रातों-रात खराब टीम नहीं बनी है।'' उन्होंने मैच के बारे में कहा,''हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। उस साझेदारी (क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन के बीच) के बाद हम दबाव में थे। यह एक बड़ा स्कोर था। हमें बड़ी साझेदारियां निभाने की जरूरत थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।'' इस बीच दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश थे। उन्होंने कहा,''हमने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया तथा चुनौती का डटकर सामना किया। गेंदबाजी में हम शुरू से ही दबाव बनाने में सफल रहे।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें