संदीप खूबचंदानी सिंधी समाज के प्रमुख श्री शम्मनलाल जी के सुपुत्र हैं : संदीप खूबचंदानी बने चेम्बर के नए अध्यक्ष, व्यापारियों में हर्ष
तिल्दा नेवरा:छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने तिल्दा नेवरा इकाई के अध्यक्ष पद पर संदीप खूबचंदानी को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के व्यापारी संघ प्रमुखों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।
संदीप खूबचंदानी सिंधी समाज के प्रमुख श्री शम्मनलाल जी के सुपुत्र हैं और नेवरा के घुलघुल में उनकी नमकीन मिक्सचर की फैक्ट्री है। वे अपनी मिलनसारिता और विनम्र व्यवहार के लिए पूर्व से ही जाने जाते हैं।
इस अवसर पर, चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल ने संदीप खूबचंदानी की नियुक्ति पर प्रदेश प्रमुखों, श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री सतीश थोरानी और श्री राजेश वासवानी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे तिल्दा इकाई के साथ मिलकर प्रदेश के व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे और अधिक से अधिक व्यापारियों को चैंबर से जोड़कर इसे मजबूत करने के लिए तत्पर रहेंगे।
सेतपाल ने यह भी बताया कि तिल्दा में व्यापारियों को आ रही प्रमुख समस्याओं, जैसे कि छोटे नोटों और सिक्कों की कमी, को शीघ्र दूर किया जाएगा। साथ ही, विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर अघोषित बिजली कटौती पर चर्चा कर उसका समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि अन्य सभी समस्याओं का भी शीघ्र हल करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाएंगे।
चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पंजवानी और प्रदेश मंत्रीगण *राजकुमार भिखवानी व रिंकू अग्रवाल ने भी संदीप खूबचंदानी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन