BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: गुप्ता थोक मसाला दुकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Admin

Wed, Jul 26, 2023
रायपुर एक सप्ताह पहले गोलबाजार में स्थित गुप्ता थोक मसाला दुकान से 35 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले आरोपी को गोलाबाजार पुलिस ने इजहान खान को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से पुलिस ने 14 हजार रुपये बरामद किया। गोलबाजार में पीयूष गुप्ता का गुप्ता स्टोर के नाम से थोक मसाले की दुकान है। 18 जुलाई को पीयूष प्रतिदिन की तरह रात्रि में ताला बंद कर अपने घर चला गया। दुकान के गल्ले में लगभग 35000 रूपए रखे थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला नहीं था। दुकान के अन्दर जा कर गल्ला खोल कर देखा तो गल्ले में नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया था। गोलबाजार पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पीयूष, दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। दुकान और आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज देखने के साथ ही मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी मिली कि राजातालाब नई बस्ती निवासी इजहा खान जो पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है, को दुकान के आसपास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था, पुलिस ने तत्काल एक टीम को भेजकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी के 35 हजार रुपये में से 14 हजार रुपये को बरामद कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें