BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: साउथ की CIA का रीमेक है 'डंकी'! शाहरुख की जमकर ट्रोलिंग

Admin

Sun, Oct 1, 2023

मुंबई

तकरीबन चार सालों तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद शाहरुख खान ने वापसी की तो बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे डालीं। 'पठान' और 'जवान' दोनों ही फिल्मों ने एक के बाद एक लगातार ₹1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और ना जाने कितने रिकॉर्ड तोड़ डाले। अब किंग खान की अगली फिल्म 'डंकी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर हल्ला है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ऑरिजनल कॉन्टेंट नहीं बल्कि एक रीमेक मूवी है।
मलयालम फिल्म की रीमेक है SRK की डंकी?
बॉक्स ऑफिस इंडिया ने ट्वीट किया, "डंकी - शाहरुख खान की अपकमिंग मेगा बजट मूवी जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं वो असल में दुलकर सलमान की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'कॉमरेड इन अमेरिका' (CIA) का अनऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म की टक्कर 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही प्रभास की फिल्म 'सालार' के साथ होगी।" इसी तरह के ढेरों ट्वीट लोगों ने सोशल मीडिया पर किए हैं जिनमें डंकी को CIA का रीमेक बताया गया है।
यूजर ने लिखा- कम से कम राइट्स खरीद लेते
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अभी मुझे एक टीम मेंबर से पता चला कि डंकी असल में मयलायम फिल्म CIA का एक सस्ता रीमेक है। कम से कम फिल्म के राइट्स खरीदकर रीमेक बनाओ। ऐसे चीप ट्रिक्स मत खेलो शाहरुख खान।" एक तरफ जहां इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह फिल्म रीमेक है या नहीं, वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर हैश टैग #Dunki ट्रेंड होना शुरू हो गया है। लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
क्या बॉलीवुड में फिर चल पड़ा रीमेक वाला ट्रेंड?
अब क्या यह फिल्म CIA का रीमेक है या नहीं, यह तो फिल्म की ट्रेलर और उसकी कहानी के सामने आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने पहले ही यह लिखना शुरू कर दिया है कि बॉलीवुड फिर एक बार रीमेक कल्चर फॉलो करना शुरू कर रहा है। बता दें कि साउथ की कई फिल्मों की सुपरहिट होने के बाद अब बॉलीवुड में ज्यादातर डायरेक्टर ऑरिजनल कहानियों पर फोकस करते दिखाई पड़ते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें