BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ईडी ने भेजा समन

Admin

Fri, Oct 6, 2023

रायपुर
महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को समन भेजा है। एक्ट्रेस को आज (शुक्रवार) रायपुर के ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी ने पहले बुधवार को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था। जिस पर रणबीर ने 2 हफ्ते का समय मांगा है। कॉमेडियन कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी को भी ईडी ने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। ईडी के अनुसार तीनों कलाकारों को समन भेज कर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

ज्ञात हो कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी समन भेज कर छह अक्टूबर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। अभिनेता रणबीर ने दो सप्ताह का समय मांगा है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें