BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: 'घूमर' और 'द केलर स्टोरी'Oscars 2024 में भेजी जाएगी, 23 सितंबर को होगा ऐलान

Admin

Tue, Sep 19, 2023
मुंबई फिल्मों की दुनिया के पॉपुलर अवॉर्ड ऑस्कर के लिए एंट्रीज शुरू हो चुकी हैं। ऑस्कर कमेटी ने इंडिया की ऑफिशियल एंट्रीज की शुरुआत कर दी है और देशभर से 20 फिल्मों का नाम दिया जाएगा। कुछ फिल्मों को फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर सेलेक्शन के लिए भेजा भी है, जिसमें अभिषेक बच्चन की मूवी 'घूमर' और अदा शर्मा की 'द केलर स्टोरी' शामिल है। दोनों ही मूवीज 2023 की विमेन सेंट्रिक सिनेमा का हिस्सा रही हैं। इनके अलावा जो और फिल्में इस रेस में आगे जा सकती हैं और मजबूत दावेदार लगती हैं। वो सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी पर आधारित अनंत महादेवन की फिल्म 'स्टोरीटेलर' भी हो सकती है। इसके अलावा नंदिता दास की डायरेक्टेड और कपिल शर्मा की स्टारर 'ज्विगाटो' के भी इन 20 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने की संभावना है। 'ईटाइम्स' के सूत्रों के मुताबिक, मराठी और तेलुगू फिल्में भी इस दौड़ में शामिल हैं। इन फिल्मों की भी है गुंजाइश मराठी फिल्म 'वाल्वी' भी अगर कमेटी को इम्प्रेस कर सकने में कामयाब हुई तो इसके भी चांसेस हैं। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' भी इन सभी फिल्मों के साथ ऑस्कर के लिए जा सकती है। चेन्नई में आज से इसकी स्क्रीनिंग शुरू भी हो जाएगी। और किन-किन का सेलेक्शन होगा, इसका ऐलान 23 सितंबर को होगा। बताया जाएगा कि कौन-से नाम फाइनल हुए हैं। 2023 में बजा था RRR का डंका जैसा आपको याद हो तो अब तक RRR के अलावा 'मदर इंडिया' और 'लगान' को ऑस्कर मिल चुका है। RRR के Naatu Naatu गाने ने तो इतिहास ही रच दिया था। क्योंकि ये पहली इंडियन फिल्म है, जिसके गाने ने ऑस्कर अपने नाम किया था। और रिहाना और लेडी गागा को भी पछाड़ दिया था। अब इस बार देखना होगा कि 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में कौन-सी भारतीय फिल्म बाजी मारती है और कौन नॉमिनेशन्स तक ही सीमित रह जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें