BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Admin

Wed, Jan 24, 2024

मुंबई
 अभिनेत्री कंगना रनौत की नयी फिल्म 'इमरजेंसी' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी।

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, '''इमरजेंसी' मेरी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म है और 'मणिकर्णिका' के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है। हमारी इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आई हैं।''

फिल्म पहले 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन रनौत के कार्यक्रम में बदलाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। फिल्म 'पिंक' से मशहूर रितेश शाह ने इसकी पटकथा और संवाद लिखे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें