BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नहीं रही मिथुन चक्रवर्ती की मां शांति रानी, कोरोना में एक्टर ने खो दिया था पिता को

Admin

Sat, Jul 8, 2023
मुंबई बॉलीवुड जगत से आए दिन दुख भरी खबरें सामने आ रही हैं।  जानेमाने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी मां को खो दिया है। वह काफी समय से उम्र से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थीं और 6 जुलाई उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर ने 3 साल पहले अपने पिता को खो दिया था मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपनी दादी शांतिरानी चक्रवर्ती के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये खबर सच है। दादी अब हमारे बीच नहीं हैं।' इस खबर के सामने आने के बाद टॉलीवुड, बॉलीवुड के एक्टर्स, राजनेताओं और कई क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों ने दुख जताया है। वह इस दुख की घड़ी में एक्टर को सांत्वना दे रहे हैं। शांतिरानी मुंबई में मिथुन की पत्नी योगिता और बच्चों के साथ मुंबई में रह रही थीं। इससे पहले वो बच्चों के साथ कोलकाता में रहा करती थी। याद हो कि अप्रैल 2020 में मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का निधन हो गया था।  उस वक्त लॉकडाउन के चलते वह  अपने पिता के अंतिम वक्त पर उनके साथ नहीं थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें