BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सेलेना ने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ शेयर की फोटोज

Admin

Tue, Jan 9, 2024

न्यूयोर्क

'हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज अपने गानों पर लाखों-करोड़ों लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती हैं। फैंस उनकी आवाज के कायल हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। सेलेना इन दिनों बेनी ब्लैंको को डेट कर रही हैं। अब उन्होंने खुद ये बात दुनिया को बता दी है, क्योंकि हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने के बाद सेलेना ने खुशी से झूमते हुए अपने नए बॉयफ्रेंड को लिप किस कर लिया। उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

सेलेना गोमेज ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2024 में रेड कलर की ड्रेस पहनी। उन्हें हुलु सीरीज में अपनी भूमिका के लिए टीवी म्यूजिक और कॉमेडी के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला है।

31 साल की सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इसमें वो बॉयफ्रेंड से गले लगती दिख रही हैं। बेनी ब्लैंको भी उन्हें गर्दन पर चूमते नजर आ रहे हैं। 35 साल के बेनी ब्लैंको अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं और वो एक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेना और बेनी एक-दूसरे को साल 2023 से डेट कर रहे हैं।

सेलेना और टेलर स्विफ्ट की दोस्त जगजाहिर है। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं और बुरे समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी होती हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें